नोकिया का यह फोन रेडमी नोट 5 प्रो को देगा कड़ी टक्कर

एचएमडी ग्लोबल कंपनी यानी कि Nokia ने चीन में अपना बेहतरीन स्मार्टफोन मात्र ₹10,000 की कीमत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन का नाम Nokia X5 रखा है। X सीरीज के तहत Nokia का यह दूसरा स्मार्टफोन है। इससे पहले मई में Nokia ने Nokia X6 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था।


इसमें 5.86 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) टीएफटी पैनल होगा, वो भी 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला। इसमें ऑक्टा-कोर चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। संभवतः मीडियाटेक पी सीरीज़ या क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 600 सीरीज़ का प्रोसेसर। कैमरा स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हैंडसेट में वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का होगा। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। कनेक्टिविटी की बात करें तो स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, यूएसबी और अन्य आम फीचर से लैस होगा। बैटरी 3000 एमएएच की होने की उम्मीद है।


कंपनी ने चीन में Nokia X5 को स्मार्टफोन के 3GB वेरिएंट की कीमत 999 युवान (लगभग ₹10,000) और 4जीबी रैम वाले स्मार्टफोन की कीमत 1399 युवान (लगभग ₹14000) रखी है। भारत में यह स्मार्टफोन Nokia 5.1 प्लस के नाम से लांच होगा। इस स्मार्टफोन का कैमरा Oppo के Realme 1 स्मार्टफोन से भी अच्छा बताया जा रहा है। भारत में इस स्मार्टफोन की कड़ी टक्कर शाओमी के रेडमी नोट 5 प्रो और ओप्पो के Realme 1 स्मार्टफोन से होगा। नोकिया का यह फोन 25 सितंबर को लॉन्च होगा।


अगर जानकारी अच्छी लगी हो तो हमे फॉलो करना ना भूले।

धन्यवाद
नोकिया का यह फोन रेडमी नोट 5 प्रो को देगा कड़ी टक्कर नोकिया का यह फोन रेडमी नोट 5 प्रो को देगा कड़ी टक्कर Reviewed by Bright Pharma on September 01, 2018 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.